Logo
UP Weather: यूपी भीषण गर्मी से तप रहा है। वहीं प्रदेश में इस जानलेवा गर्मी के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

UP Weather: यूपी भीषण गर्मी से तप रहा है। वहीं प्रदेश में इस जानलेवा गर्मी के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं 19 जून से गरज-चमक के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने लगेगी।
 
शनिवार को प्रदेश के अंदर गर्मी की वजह से 28 मौतें हुई। प्रयागराज, बुंदेलखंड, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, कुशीनगर, महराजगंज और कानपुर देहात के जिलों में 1-1 मौतें हुईं। जबकि कानपुर शहर और वाराणसी में आठ 8-8 लोगों की जान चली गई। महोबा में भी गर्मी से 2 लोगों की मरने की खबर है। 

18 जून से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 16 जून और सोमवार 17 जून प्रदेश के अंदर प्रचंड लू और तपन का प्रकोप बना रहेगा। जबकि 18 जून को पूर्वी यूपी में इसका असर कुछ कम होगा। वहीं 19 जून को यहां गरज और चमक के साथ आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

19 जून से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने 19 जून से हवाएं चलने की संभावना जताई है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वहीं 20 और 21 जून को भी पूरे प्रदेश में बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौसम में ठंडक बनी रहेगी। गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

भीषण गर्मी से हो रही परेशानी
प्रदेश में अगर इन दिनों के मौसम की बात की जाए तो तपिश और भीषण गर्मी की वजह से काफी परेशानी हो रही है। शनिवार-रविवार की रात 9 बजे पारा लगभग 40 डिग्री सेल्सियस से आसपास था, वहीं रात 12 बजे तापमान 35 डिग्री पहुंच गया था। इस दौरान काफी गर्मी झेलनी पड़ी।

कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर जाने की संभावना है। मौसम केन्द्र के मुताबिक दो तीन दिनों तक राहत मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। वहीं बुधवार से हवा का रुख बदलने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

5379487