Logo
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। वहां BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुनाव की तैयारिचों पर चर्चा की

भोपाल। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर यूपी के साथ अब देश की राजनीति सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर दिल्ली पहुंचकर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

घोसी उपचुनाव में मिली थी अहम जिम्मेदारी
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आजमगढ़ और मैनपुरी उपचुनाव के बाद भाजपा के करीब आए थे। घोसी उपचुनाव में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन घोसी से सपा प्रत्याशी जीत गए। घोसी में मिली हार से सुभासपा अध्यक्ष राजभर थोड़ा निष्क्रिय पड़ गए थे। अब वह लोकसभा की तैयारी में जुट गए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सुभासपा अध्यक्ष योगी सरकार में मंत्री बनना चाहते थे, लेकिन घोसी उपचुनाव में मिली हार के बाद उनके तेवर ढीले पड़ गए थे।  राजभर अब 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

5379487