Logo
Swami Prasad Maurya new Party RSSP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को दिल्ली में RSSP लांच की। इसी पार्टी से लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

Swami Prasad Maurya new Party RSSP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने नए दल (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी) का अधिकारिक ऐलान कर दिया। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में इस दौरान देशभर से उनके हजारों समर्थक जुटे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के बैनर तले ही लड़ा जाएगा। 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा और RSS पर तीखा हमला बोला। कहा, भाजपा सरकार देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है। धर्म की दुहाई देकर सत्ता में बैठे भूखे भेड़िए इंसानियत का भी कत्लेआम कर रहे हैं। हिंदू-मुसलमानों को बांटा जा रहा है। इतिहास गवाह है कि देश की आज़ादी में भाजपा और आरएसएस का का कोई व्यक्ति हिस्सेदार नहीं रहा है। यही कारण है कि देश से इन्हें कोई लगाव नहीं है 

सपा-बसपा और भाजपा में निभा चुके अहम भूमिका 
स्वामी प्रसाद मौर्य सपा-बसपा और भाजपा सहित विभिन्न दलों में रहते सत्ता व संगठन से जुड़ी अहम भूमिका निभा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। पिछले सप्ताह ही उन्होंनें समाजवादी पार्टी के प्रमुख पदों व प्राथामिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके चाचा रामगोपाल यादव पर निशाना साधा था। अब नई पार्टी 40 साल पुराने सियासी कॅरियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

5379487