Logo
UP Weather Update: यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते सुबह-शाम लोगों को एक बार फिर से सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश ना होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है।

UP Weather Update: यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते सुबह-शाम लोगों को एक बार फिर से सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश ना होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है। 

रात के तापमान में भारी गिरावट
यूपी के मौसम में गर्मी का एहसास देखने को मिलने लगा था, लेकिन कुछ दिनों से मौसम शुष्क बने रहने के कारण सुबह-शाम एक बार फिर ठंड का असर दिखाई देने लगा है। रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे आ गया है। मंगलवार को तेज हवा भी चली जिसकी वजह से ठंड में इजाफा देखने को मिला। 

मेरठ रहा सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन तक हुई बारिश व ओलावृष्टि से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में मंगलवार को मेरठ में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी।   

प्रदेश में पिछले दिनों तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया था। जिसके कारण गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन अब मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। 

बारिश ना होने की जताई संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। जिसके कारण बुधवार से आसमान पर बादल मंडराते रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। ओले भी गिरने की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते दो दिन तक ठंड का अहसास होने की संभावना है।

CH Govt hbm ad

Latest news

5379487