Logo
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर शुक्रवार को लू की चपेट में रहे। प्रयागराज में सर्वाधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं कानपुर में 46.7 और हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 जून तक मानसून आने की संभावना है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी और लू का कहर जारी है। शुक्रवार को बांदा, बहराइच, चित्रकूट और महोबा में भीषण गर्मी रही। वहीं वाराणसी, बलिया, मिर्जापुर, गाजीपुर और कुशीनगर सहित पूर्वांचल के अन्य इलाकों में भी झुलसा देने वाली गर्मी है। इन इलाकों में 21 के मौत की खबर है। 

मौसम विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को यूपी के ज्यादातर शहर लू की चपेट में रहे। प्रयागराज में सर्वाधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं कानपुर में 46.7 और हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया, अगले तीन-चार दिन में  महाराष्ट्र, छग, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने का अनुमान है। मानसून बिहार के बाद यूपी में प्रवेश करेगा। यूपी में सामान्य तौर पर 18 जून और लखनऊ में 23 जून तक मानूसून आ जाता है, लेकिन इस बार देरी हो सकती है। 

127 साल में सबसे ज्यादा
प्रयागराज में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि 127 साल में सर्वाधिक है। प्रयागराज में तापमान का आंकड़ा 1898 से अब तक के हैं। 16 जून 2019 को प्रयागराज में रात का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

UP के इन पांच शहरों में 45 के पार रहा तापमान 

शहर  तापमान 
वाराणसी     45.9
बहराइच     45
सुल्तानपुर 45.4
फुरसतगंज 45.4
झांसी 45.6

 

5379487