UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (मंगलवार, 4 फरवरी) कैसा रहेगा। मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित 11 जिलों में कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। शीतलहर से ठिठुरन भी है। नजीबाबाद में सबसे ज्यादा सर्दी रही। रात का तापमान 8.5°C रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से मुरादाबाद, रामपुर, संभल सहित 14 जिलों में 4 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कोहरा और बारिश 
मंगलवार को मेरठ, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर में कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने 4  फरवरी को मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर और अमरोहा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: भोपाल, इंदौर, धार सहित 25 जिलों में 5.2 डिग्री तक बढ़ा पारा; दिन का 34 तो रात का टेम्परेचर 19° रिकॉर्ड

आने वाले दिनों में पारा बढ़ेगा 
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 4 फरवरी को नया विक्षोभ आ रहा है। विक्षोभ के असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। सर्द हवा भी चलेगी। 5 फरवरी को पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। सर्द हवा चलने से कंपकंपी छूटेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 15 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी। फरवरी अंत तक गर्मी पड़ने लगेगी। 

यहां देखें बीते 24 घंटे में कहां कितना रहा तापमान:

जिला अधिकतम तापमान (°C)
मुजफ्फरनगर  22.86
नजीबाबाद  24.0 
मेरठ 22.3
बुलंदशहर 24.0
अलीगढ़ 24.6
आगरा  26.3
झांसी   27.5
बरेली   25.2 
शाहजहांपुर 24.0
लखीमपुर खीरी 26.6 
बहराइच 28.8
फर्रुखाबाद 24.0
हरदोई 28.5
इटावा  27.4
लखनऊ 29.2
बाराबंकी  25.5
बस्ती 29.2
अयोध्या 25.0
गोरखपुर 28.0
कानपुर नगर 27.5
सुल्तानपुर 29.4
औरैया 29.0
फतेहपुर 29.2
उरई   29.0 
हमीरपुर 21.6
वाराणसी एयरपोर्ट 29.0
बांदा 26.8
प्रयागराज 31.5
गाजीपुर 29.1
बलिया  31.4
चुर्क   28.4