लखनऊ। साल 2024 की शुरुआत को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है। कोई दोस्तों संग पार्टी करने को तैयार है तो कोई देवदर्शन के लिए धार्मिक यात्रा में है। वाराणसी और प्रयागराज के पुजारियों ने गंगा आरती कर साल-2023 को यादगार विदाई दी। साथ ही NEW YEAR-2024 का स्वागत किया। 

 Varanasi ganga arti

संगम तट पर महाआरती 
नए साल (NEW YEAR-2024) ठीक एक दिन पहले 31 दिसंबर 2023  को प्रयागराज के संगम तट पर मां गंगा की भव्य आरती हुई। इसमें घाट के पंडे-पुजारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। नए साल में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। 


देश-दुनिया की खुशहाली की कामना 
प्रयागराज की तर्ज पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट (Dashashwamedh Ghat) में भी नए साल से पहले मां गंगा की महाआरती हुई। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। गंगा आरती कर भक्तों ने देश दुनिया खुशहाली के लिए कामना की। नए साल पर यहां भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।