Lucknow Crime News: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। चारबाग रेलवे स्टेशन से एसटीएफ ने एक महिला को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 30 लाख से अधिक की अवैध अफीम बरामद की गई है। एसटीएफ का कहना है कि आरोपी प्रमिला देवी झारखंड की रहने वाली है। वह लंबे समय से लखनऊ में स्टेशन के आसपास अफीम की तस्करी करती थी। 

झारखंड की रहने वाली है महिला 
जानकारी के मुताबिक, महिला की तलाश पुलिस और STF लंबे समय से कर रही थी। कई जगह छापेमारी भी की गई लेकिन पकड़ में नहीं आती थी। मंगलवार को महिला झारखंड से अफीम लेकर बरेली जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह झारखंड की रहने वाली है। यूपी में बरेली जिले के ओमवीर इलाके में रहती है। यहीं से झारखंड-पंजाब और हरियाणा तक तस्करी करती है। इसके बदले 10 हजार रुपए मिलते हैं। 

महिला के सहारे अफीम भेजते थे तस्कर
अधिकारियों का कहना है कि यूपी में इन दिनों वोटिंग चल रही है। इस लिहाज से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। आरोपियों की धर पकड़ के लिए STF की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में तैनात की गई है। सूचना और शक के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। बता दें कि  यूपी में तस्कर महिला के सहारे अफीम भेजते थे। इसके बाद गिरोह के अन्य लोग इसे अलग-अलग ठिकानों में खपाते थे।