Logo
लॉन्च होने से पहले ही Acer Swift Go 14 लैपटॉप को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह 30 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Acer Swift Go 14: लैपटॉप को लॉन्चिंग से पहले ही फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके अनुसार, एसर भारत में लैपटॉप को इंटेल कोर अल्ट्रा 7 और इंटेल कोर अल्ट्रा 5 वेरिएंट में लाने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि 16 GB और 512 GB स्टोरेज वाला इंटेल कोर अल्ट्रा 5 वेरिएंट 84,990 रुपए की कीमत में मिलेगा और जबकि समान खासियतों में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 मॉडल की कीमत 99,990 रुपए होगी। 

क्या है ऑफर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एसर ने भारत में लैपटॉर के लिए प्री ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लैपटॉप भारत में 30 जनवरी को ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। एसर लेटेस्ट स्विफ्ट लैपटॉप के लिए 24 महीने तक नो कॉस्ट ईमआई ऑप्शन की भी पेशकश कर रहा है। 

बैंक ऑफर की डिटेल 

  • HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI से 1250 रुपए तक का 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट 
  • बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से 1500 रुपए तक का 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट 

एसर ने CES 2024 में स्विफ्ट, नाइट्रो और अन्य सीरीज के तहत कई लैपटॉप को पेश किया था। ये AI, Intel Core Ultra सीरीज चिपसेट से लैस हैं। इससे पहले, सीईएस 2024 इवेंट में उत्तरी अमेरिका और ईएमईए बाजारों के लिए एसर स्विफ्ट गो 14 लैपटॉप की घोषणा की गई थी। 

Swift Go Specifications 

लैपटॉप को भारत में दो वेरिएंट इंटेल कोर अल्ट्रा 7 और इंटेल कोर अल्ट्रा 5 में लॉन्च किया जाएगा। दोनों में 16 जीबी रैम और 512 जीबी डुअल PCle Gen 4 SSD  स्टोरेज होगा। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले होगा। यह 60 हर्टज रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करेंगे, इंटेल आर्क ग्राफिक से लैस होंगे। 

लैपटॉप 100 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 65wh बैटरी पैक करेगा। इसमें 12.5 घंटे  तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ मल्टी कंट्रोल टचपैड भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें इंटेल वाई-फाई 6 ई, ब्लूटू 5.3 और इंटेल ब्लूटूथ एलई ऑडियो का सपोर्ट भी मिलेगा।  

5379487