boAt Storm Infinity: boAt ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Storm Infinity की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। boAt Storm Infinity एक लेटेस्ट मॉडल है। कंपनी ने हाल ही इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच का एक नया टीज़र शेयर किया। जिसमें स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट के साथ-साथ मुख्य फीचर्स से भी पर्दा उठ गया है।

कंपनी का दावा है कि यह घड़ी मात्र 1 घंटे की चार्जिंग पर पूरे 15 दिनों की बैटरी लाइफ देने की क्षमता रखती है। साथ, ही इसमें स्लीक डिज़ाइन के साथ ढेरों हेल्थ फीचर्स भी मिलने वाले है। आइए अब इस अपकमंग घड़ी के बारें में विस्तार से जानते हैं।   

ये भी पढ़े-ः Oppo A5 Pro 4G लॉन्च: 50Mp कैमरा, 8GB रैम के साथ मिलेगा डेडिकेटेड Outdoor मोड, कीमत है इतनी  

boAt Storm Infinity: भारत में कब होगी लॉन्च? 
बोट ने अपनी आगामी स्मार्टवॉच का टीज़र Amazon India पर शेयर किया है। इस टीजर के मुताबिक ब्रांड इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में 25 मार्च 2025 को उतारेगा। इस टीजर के जरिए कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ-साथ घड़ी के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की है। boAt Storm Infinity के Amazon लैंडिंग पेज पर फिलहाल "नोटिफाई मी" लिखा हुआ है, लेकिन पुष्टि करता है कि यह अपने बड़े 550mAh बैटरी पैक की बदौलत 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ देगा।

ये भी पढ़े-ः Infinix Note 50X 5G की जल्द एंट्री: लॉन्च से पहले डिज़ाइन, कलर ऑप्शंस हुए रिवील, जानें क्या होगा खास?

यह स्मार्टवॉच मॉडल ASAP फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो सिर्फ़ एक घंटे की चार्जिंग पर 15 दिनों तक पावर देने का वादा करता है। इतना ही नहीं, boAt Storm Infinity में 1.82-इंच का लंबा डिस्प्ले है और साथ ही आठ स्ट्रैप कलर ऑप्शन भी हैं। खरीदारों को ब्लूटूथ कॉलिंग, स्लीक डिज़ाइन और कई हेल्थ संबंधी ट्रैकर भी मिल रहे हैं।

फिलहाल, प्लेटफ़ॉर्म पर यही सारी जानकारी सामने आई थी। हालाँकि, ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर 25 मार्च को लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। इसलिए ज़्यादा जानकारी के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें। हम Storm Infinity के लॉन्च को कवर करेंगे।