Logo
Cyber Security Grand Challenge 2.0: भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय (MeitY) ने साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज (CSGC) 2.0 को लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।

Cyber Security Grand Challenge 2.0: भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय (MeitY) ने साइबर सुरक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज (CSGC) 2.0 का शुभारंभ किया है। यह पहल डेटा सुरक्षा परिषद भारत (DSCI) और MyGov के सहयोग से लागू की जा रही है। यह स्टार्टअप्स को पहचानने और पुरस्कृत करने का कार्यक्रम है जो साइबर सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान पेश करते हैं। इसके तहत विजेता स्टार्टअप्स को कुल पुरस्कार राशि 6.85 करोड़ रुपए दी जाएगी।  

उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
CSGC 2.0 का मुख्य उद्देश्य उन स्टार्टअप्स को पहचानना और उन्हें पुरस्कृत करना है, जो साइबर सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के नवाचारी समाधान पेश करते हैं। इस बार स्टार्टअप्स को अपने विचार से लेकर Go-To-Market स्टेज तक पूरा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनके व्यवसाय को एक नए अवसर मिलेंगे। 

करोड़ों रुपए जीतने का मौका 
CSGC 2.0 में कुल पुरस्कार राशि INR 6.85 करोड़ रखी गई है, जो इसे देश का एक प्रमुख साइबर सुरक्षा चैलेंज बनाती है। इस बार प्रतियोगिता को और भी आकर्षक बनाने के लिए 36 स्टार्टअप्स को मान्यता दी जाएगी, जो कि CSGC 1.0 के मुकाबले तीन गुना अधिक है। यह राशि जीतने के लिए स्टार्टअप्स को प्रमुख तीन चरणों को क्लीयर करना होगा। इनमें शामिल हैः विचार (आईडिया), न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (MVP), और Go-To-Market स्टेज जो स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन प्रदान करेगा। 

कैसे करें आवेदन 
टीम लीडर को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ टीम के अन्य सदस्यों के विवरण भी पंजीकरण प्रक्रिया में भरने होंगे। एक टीम में अधिकतम तीन सदस्य हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद, विचार चरण के लिए नामांकन केवल टीम लीडर द्वारा किया जा सकता है। साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज  2.0 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2025 है। तय तिथि तक सभी आवश्यक विवरण प्रस्तुत किए जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक स्टार्टअप्स startupindia.gov.in को चेक कर सकते हैं। 

नोट: नामांकन के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है और विचार चरण की अंतिम तिथि से पहले ड्राफ्ट विकल्प उपलब्ध रहेगा।

Cyber Security Grand Challenge 2.0: खास बातें

  • 2X पुरस्कार राशि
  • व्यावसायिक और तकनीकी मार्गदर्शन
  • राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
  • Go-To-Market पर फोकस 


 

5379487