Google Doodle Today: चाहे कोई भी त्यौहार हो या IPL , या फिर महाकुंभ... गूगल हर बार अपनी क्रिएटविटी के जरिए कुछ न कुछ नया और अनोखे डूडल पेश करता है। इसी कड़ी में गूगल ने आज यानी (19 मार्च) बुधवार को मार्च के आखिरी हाफ मून (आधा चाँद) का जश्न मनाने के लिए एक मजेदार डूडल बनाया है। साथ ही, गूगल अपने इस खास और क्रिएटिव डूडल के जरिए एक दिलचस्प और इंटरैक्टिव कार्ड गेम भी खेलने का मौका दे रहा है। इसके जरिए प्लेयर्स को लूनर साइकल (चाँद के अलग-अलग चरण) के बारे में जानकारी मिलती है। 

गूगल का इंटरैक्टिव डूडल
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि- गूगल का यह डूडल एक मंथली रिकरिंग कार्ड गेम है। इसके जरिए गूगल लूनर साइकल (चाँद के अलग-अलग चरण) को लेकर प्लेयर्स के ज्ञान को परखता है। इस खेल में प्लेयर को चाँद के लूनर साइकल के अलग-अलग फेज को मैच करने का मौका मिलता है, और सही मैच करने पर पॉइंट्स मिलते हैं।

इस डूडल में आप चाँद के खिलाफ खेलते हैं और अलग-अलग लेवल्स पर आगे बढ़ते हैं। खेल में चार वाइल्ड कार्ड्स होते हैं, जो और भी मजेदार चुनौती देते हैं। जीतने पर आपको कुछ खास इनाम के तौर पर यूनिक रिवार्ड्स भी मिलेंगे, जो कि प्लेयर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाते हैं। अगर आप इस खेल में अच्छा करते हैं, तो आप अपना हाई स्कोर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और उन्हें भी यह खेल खेलने का चैलेंज दे सकते हैं।

गूगल का यह डूडल खासकर चाँद के लूनर साइकल (चाँद के पूरे बदलाव के चरण) से जुड़ा हुआ है, और इस खेल में खेलने के दौरान आप चाँद के बारे में नई जानकारी भी प्राप्त करते हैं।

मार्च के आखिरी हाफ मून का क्या है महत्व? 
मार्च हाफ मून (आधा चाँद) का खगोलीय महत्व खास होता है। यह चाँद के लूनर साइकल का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, जो चाँद के चार प्रमुख चरणों में से एक है। हाफ मून तब आता है जब चाँद अपनी पूरी परिक्रमा के दौरान आधे रास्ते तक पहुँच चुका होता है, यानी चाँद का आधा हिस्सा चमकता हुआ और बाकी आधा अंधेरे में होता है। 

इसके अलावा मार्च का महीना वर्म मून (Worm Moon) नाम से भी जाना जाता है। इस समय सर्दी कम होने लगती है और जमीन गर्म होने लगती है,  जिससे कीड़े-मकोड़े बाहर आ जाते हैं। यह चाँद का एक खास चरण होता है, जो वसंत के आगमन का प्रतीक होता है। वर्म मून को देखकर प्राकृतिक बदलावों का अहसास होता है और यह नए जीवन के उभरने का संकेत देता है। इन्हीं बदलावों को देखते हुए गूगल यह मजेदार कार्ड गेम लेकर आया है, ताकि प्लेयर्स एक खेल के जरिए अपने चंद्र ज्ञान को परख सकें।