Logo
Happy Holi 2025: आज होलिका दहन का पर्व है। इस मैके पर हम व्हाट्सऐप से animated happy holi स्टीकर और GIFs को डाउनलोड करने का आसान तरीका बता रहे है, जिसके जरिए आप अपने दोस्तों और करीबियों को होली की शुभकामनाएं दे सकेंगे।

Happy Holi 2025: देशभर आज गुरुवार (13 मार्च) को छोटी होली यानी होलिका दहन मनाई जा रही है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दिन होलिका का आग में जलकर भस्म हो गई थी और भक्त प्रह्ललाद बच गए थे। फिर सभी ने इस दिन का जश्न मनाने के लिए होली खेली। तब से ही देशभर में होलिका दहन के साथ होली का त्योहार मनाया जाने लगा

इस मौके पर सभी अपने दोस्तों और परिवार वालों को मुबारकबाद देते है। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने करीबियों को व्हाट्सऐप मैसेज भेजने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। जिसके जरिए आप व्हाट्सऐप से animated happy holi के स्टीकर को डाउनलोड करके अपने दोस्तों और करीबियों को होली की शुभकामनाएं दे सकेंगे। वैसे भी सोशल मीडिया के दौर पर स्टिकर्स का ट्रेंड है। ये देखने में काफी यूनिक और अटैरक्टिव लगते हैं और खास बात इन्हें शेयर करना भी आसान है, जिन्हें सीधे व्हाट्सऐप से ही भेजा जा सकता है। आइए अब इन्हें डाउनलोड करने के बारें में विस्तार से जानते हैं।  

WhatsApp पर होली स्टिकर्स कैसे करें डाउनलोड?

  1. व्हाट्सऐप से स्टिकर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं। 
  2. फिर यहां होली स्टिकर 2025 सर्च करें।  
  3. फिर लिस्ट में से किसी भी एक ऐप को चुनें और इसे इंस्टॉल करें।  
  4. ऐप ओपन करने के बाद टू व्हाट्सऐप के विकल्प को चुनें।  
  5. बस फिर जिसको भी आपको जिसे स्टिकर शेयर करना है उसकी व्हाट्सऐप चैट में जाएं।  
  6. फिर मैसेज बॉक्स के इमोजी आइकन पर टैप करें और स्टिकर आइकन पर जाएं।  
  7. यहां आपको डाउनलोड स्टिकर्स दिखाई देंगे।
  8. इनमें अपनी पसंद का स्टिकर चुनकर भेजें और परिवार-दोस्तों के साथ होली की खुशियां बांटे। 

WhatsApp पर पर्सनलाइज्ड स्टिकर्स कैसे क्रिएट करें?
साथ ही आप व्हाट्सएऐप पर खुदसे स्टिकर्स बनाकर भी भेज सकते है। बस इसके लिए आपको Sticker Maker for WhatsApp या फिर Sticker.ly ऐप की आवश्यकता होगी। जिसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  1. पर्सनलाइज्ड स्टिकर्स क्रिएट करने के लिए पहले प्ले स्टोर से Sticker Maker for WhatsApp या 'Sticker.ly' ऐप डाउनलोड करें। 
  2. फिर इसे ओपन करें और क्रिएट न्यू पैक पर टैप करें।  
  3. इसके बाद पैक का नाम सर्च करें और 'Add Stickers' पर टैप करें।
  4. फिर आपकी गैलेरी में उपलब्ध किसी भी फोटो को चुनें और फिर अपनी पसंद का कैप्शन लिखें।  
  5. इसे करने के बाद आपका स्टिकर बन जाएगा। फिर यही पर Add to WhatsApp' पर टैप करें होगा। 
  6. इसके बाद आप अपने व्हाट्सऐप से किसी भी कॉन्टैक्ट को पर्सनल स्टिकर शेयर कर सकते हैं।  

Happy Holi 2025 WhatsApp GIFs कैसे भेजें?

  1. WhatsApp ओपन करें: सबसे पहले WhatsApp ऐप को खोलें।
  2. चैट सिलेक्ट करें: वह चैट खोले जिसमें आप GIF भेजना चाहते हैं।
  3. GIF सर्च करें: चैट बॉक्स में, एंटर करने से पहले, इमोजी आइकन पर टैप करें।
  4. GIF ऑप्शन चुनें: इमोजी की स्क्रीन में, नीचे की तरफ 'GIF' का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  5. Holi GIF सर्च करें: GIF सेक्शन में 'Holi' टाइप करें, और होली से जुड़ी ढेर सारी GIFs दिखाई देंगी।
  6. GIF सलेक्ट करें और भेजें: अपनी पसंदीदा होली GIF पर टैप करें और भेजने के लिए क्लिक करें।

अब आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ होली के रंगों में रंगी GIFs शेयर कर सकते हैं!


 

5379487