Logo
HP OmniBook 5 Laptop: HP ने भारत में अपना नया OmniBook 5 लैपटॉप सीरीज़ लॉन्च किया है, जो AMD के Ryzen AI 300 Series प्रोसेसर के साथ आता है।

HP OmniBook 5 Laptop: HP ने भारत में अपना नया OmniBook 5 लैपटॉप सीरीज़ लॉन्च किया है, जो AMD के Ryzen AI 300 Series प्रोसेसर के साथ आता है। इस सीरीज़ में दो वेरिएंट- Ryzen AI 5 340 और  Ryzen AI 7 350 शामिल हैं। इनमें 16GB तक रैम मिलती है।  

दोनों लैपटॉप्स में एक इनबिल्ट NPU (50 TOPS) दिया गया है जो इन्हें Copilot+ PC कैटेगरी में लाता है और ऑन-डिवाइस AI टास्क को बेहतर तरीके से संभालते हैं। यहां हम इन दोनों लैपटॉप की कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से बता रहे हैं।  

HP OmniBook 5 लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता 
OmniBook 5 लैपटॉप भारत में दो सीरीज़ वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Ryzen AI 5 340 मॉडल की कीमत ₹75,990 है जबकि Ryzen AI 7 350 मॉडल ₹87,990 में मिलेगा।  OmniBook 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग Amazon India पर शुरू हो चुकी है, जिसमें ₹4,000 तक बैंक छूट और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध है। बिक्री 17 अप्रैल 2025 से Amazon, HP की वेबसाइट, HP World और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

HP OmniBook 5 लैपटॉप के मुख्य स्पेसिफिकेशन:
दोनों वेरिएंट्स के अन्य स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हैं। इनमें 16GB LPDDR5x RAM, 512GB PCIe Gen4 NVMe SSD और AMD Radeon 840M ग्राफिक्स शामिल हैं जो डेली वर्क और कंटेंट विजुअल्स को स्मूदली हैंडल करते हैं। लैपटॉप में 16-इंच का 2K WQXGA डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है और ब्राइटनेस 300 निट्स तक जाती है। वीडियो कॉल और AI फीचर्स के लिए इसमें 1080p FHD IR कैमरा, ड्यूल माइक और एक डेडिकेटेड Copilot+ की दी गई है।

यह लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है और इसके साथ यूज़र्स को 1 साल की Microsoft 365 सदस्यता और Office 2024 का लाइफटाइम लाइसेंस भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB-C पोर्ट, दो USB-A पोर्ट, HDMI 2.1, हेडफोन/माइक जैक, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 मौजूद हैं। इसकी 43Wh बैटरी HP Fast Charge तकनीक को सपोर्ट करती है, जिससे यह सिर्फ 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है। चार्जिंग के लिए 65W USB-C एडॉप्टर दिया गया है।

लैपटॉप का वज़न 1.799 किलोग्राम है और इसका आकार 357.7 x 254.85 x 17.9–18.6 mm है। इसे Natural Silver रंग में पेश किया गया है। HP ने इसमें रिसायकल और ओशन-बाउंड प्लास्टिक का उपयोग किया है, और इसे EPEAT Gold और ENERGY STAR सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

5379487