OnePlus Watch 3 Launch: वनप्लस ने अपना नया वियरेबल डिवाइस OnePlus Watch 3 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। घड़ी में 1.5-इंच LTPO स्क्रीन मिलती है, जो हमेशा-ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करती है। इसमें नए टाइटेनियम एलॉय बेजल्स भी हैं जो बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। OnePlus Watch 3 के साथ, यूजर्स 60 सेकंड में एक इंस्टेंट हेल्थ चेक-इन कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 5 दिन तक चल सकती है।
OnePlus Watch 3 की कीमत
OnePlus Watch 3 की कीमत अमेरिका में $329 (लगभग ₹29,000) है। कंपनी $30 (लगभग ₹2,600) का कूपन डिस्काउंट देती है, जबकि पुराने स्मार्टवॉच के ट्रेड-इन पर अतिरिक्त $50 (लगभग ₹4,300) की छूट भी मिल सकती है। यह वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और डिलीवरी 25 फरवरी से शुरू होगी।
यह स्मार्टवॉच दो रंगों में लॉन्च की गई है। इनमें एमेरल्ड टाइटेनियम और ऑबसिडियन टाइटेनियम कलर शामिल है।
ये भी पढ़े-ः Realme का दबदबा: मात्र 13 हजार में लाया दमदार फोन, पत्थर पर गिरने या पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
OnePlus Watch 3 की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Watch 3 में 1.5-इंच (460x460 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 2,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें एक सफायर क्रिस्टल ग्लास कवर और टाइटेनियम एलॉय बेजल्स हैं जो बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। स्मार्टवॉच MIL-STD-810H सर्टिफाइड है और इसमें IP68 रेटिंग है जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। यह 5 ATM गहरे पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट मोड में 5 दिन तक और पावर सेवेर मोड में 16 दिन तक एक बार चार्ज करने पर चल सकती है।
यह नई वॉच स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर से संचालित है, जिसमें हाइब्रिड आर्किटेक्चर है, साथ ही BES2800BP MCU भी है। इसमें 32GB का ऑनबोर्ड मेमोरी है और यह Google के Wear OS 5 और Real-Time Operating System (RTOS) पर चलता है, जो हमेशा-ऑन डिस्प्ले और बैकग्राउंड एक्टविटीज के लिए अधिक कुशल प्रदर्शन प्रदान करता है।
ये भी पढ़े-ः Realme के दो धांसू स्मार्टफोन लॉन्च: अंधेरे में चमकेंगे रियर पैनल, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स; जानें कीमत
हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर
हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए, OnePlus Watch 3 में एक कलाई तापमान सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, और ऑप्टिकल पल्स ऑक्सीमीटर सेंसर है। यह शरीर में ब्लड ऑक्सीजन, नींद, कलाई तापमान, जैसे कई हेल्थ फीचर्स को सपोर्ट करती है। साथ ही OHealth ऐप के साथ, यूजर्स हेल्थ संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Google Health Connect सेवा, Strava, और ट्रैवल के समय इसका उपयोग कर सकते हैं। OnePlus वॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड्स सहित 10 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट करती है।
स्मार्टवॉच में कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल-बैंड L1+L5, Beidou, GPS, Galileo, GLONASS, और QZSS शामिल हैं। इसमें ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2, NFC और Bluetooth कॉलिंग भी है।