Logo
PUBG Mobile 3.7 Update: मोस्ट पॉपुलर ऑनलाइन गेम PUBG मोबाइल ने आज अपना लेटेस्ट अपडेट वर्जन  3.7 को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अब यूजर्स को नए Golden Dynasty मोड के साथ कई रोमांचक फीचर्स मिलेंगे।

PUBG Mobile 3.7 Update: मोस्ट पॉपुलर ऑनलाइन गेम Player Unknown Battlegrounds (PUBG) मोबाइल ने आज अपना लेटेस्ट अपडेट वर्जन  3.7 को आखिरकार रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेटेड वर्जन का भारतीय प्लेयर्स बेस्रवी से इंतजार कर रहे थे। हालांकि यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, जिसके चलते सभी यूजर्स को इस अपडेट को प्राप्त करने में थोड़ा वक्त लग सकता है।  

इस नए अपडेट में यूजर्स को काफी कुछ अलग और नया मिलेगा। इस अपडेट का मुख्य आकर्षण नया थीम मोड  Golden Dynasty है। साथ ही PUBG Mobile 3.7 अपडेट में एक नया मैप, गेमप्ले सुधार, बग फिक्स और अन्य चीजें शामिल की गई है।

PUBG Mobile 3.7 अपडेट: रोलआउट डेट और समय
PUBG Mobile 3.7 अपडेट को 7 मार्च 2025 की सुबह से रोल आउट होना शुरू हो चुका है, जो विभिन्न प्लेटफार्मों और क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से होगा। पिछले अपडेट्स की तरह, एंड्रॉयड यूजर्स को पहले यह पैच प्राप्त होगा, जबकि iOS उपयोगकर्ताओं को कुछ घंटों बाद एक्सेस मिल सकता है।

PUBG Mobile 3.7 अपडेट: क्या होगा खास? 
PUBG Mobile 3.7 अपडेट का एक प्रमुख आकर्षण "गोल्डन डायनेस्टी मोड (Golden Dynasty)" थीम है, जो प्लेयर्स को एक रहस्यमयी सुनहरे रेगिस्तानी या रेत से बने एरिया में ले जाता है। जहां मिरर वाले फ्लोटिंग आईलैंड, भव्य महल, ऊंट और गोल्डन सैप्टर और गोल्डन आर्मर जैसे नए उपकरण मिलेंगे।

अपडेट 3.6 में जो फ्लोटिंग आइलैंड्स थे, वे इस अपडेट में भी लौटकर आए हैं, जो प्लेयर्स को एक जैसे दो हवाई प्लेटफार्मों पर उतरने का मौका देंगे। इन आइलैंड्स में महल, झीलें और रहस्यमयी घंटे की संरचनाएं हैं, जो वातावरण को और अधिक आकर्षक बनाती हैं। प्लेयर्स इन  द्वीपों का पता लगा सकते हैं और छिपे खजाने ढूंढ सकते हैं। साथ ही एक विशेष खंजर की मदद से वॉर में शामिल हो सकते हैं जो समय को मोड़ सकता है। 

इस अपडेट में नया मैप "Rondo" भी पेश किया गया है। यह 8 किमी x 8 किमी का मैप है, जिसमें Jadena City, Yu Lin, Stadium और Rin Jiang जैसे स्थान शामिल है।

इस थीम के अलावा, अपडेट में नए गेमप्ले मैकेनिक्स, प्रदर्शन सुधार और बग फिक्स भी होंगे, जो खिलाड़ियों के लिए एक अधिक स्मूथ और रोमांचक अनुभव सुनिश्चित करेंगे।

PUBG Mobile 3.7 update: कैसे करें डाउनलोड 
PUBG Mobile 3.7 update को Google Play Store, Apple App Store, Samsung Galaxy Store और Huawei AppGallery पर उपलब्ध है। यूजर्स इन प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से इस लेटेस्ट अपडेट को प्राप्त कर सकते हैं।  
 

5379487