MWC 2025: Realme ने MWC 2025 (Mobile World Congress) Barcelona में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है, जहां कंपनी Realme 14 Pro Series 5G को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेगी। यह सीरीज पहले चीन और भारत में लॉन्च हो चुकी है, लेकिन अब इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान Realme अपनी 3 साल की रणनीतिक योजना भी साझा करेगा।

AI फीचर्स पर रहेगा फोकस
इस बार का MWC थीम "Tech Drives. Style Thrives." है, जिसमें Realme खासतौर पर मॉडर्न डिजाइन और मोबाइल टेक्नोलॉजी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाएगा। कंपनी ने Realme NEXT AI Lab के तहत AI पावर्ड कैमरा और यूजर इंटरफेस अपग्रेड्स को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।

Realme 14 Pro Series 5G को दुनिया का पहला कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग फोन कहा जा रहा है। इसके अलावा, कंपनी वॉटरप्रूफिंग टेक्नोलॉजी और AI-ड्रिवन स्मार्ट फीचर्स को भी शोकेस करेगी।

Realme 14 Pro Series 5G के फीचर्स (भारतीय मॉडल)

Realme 14 Pro+

  • डिस्प्ले: 6.83-इंच माइक्रो-कर्व्ड AMOLED, 1.5K रेजोल्यूशन (2800 × 1272)
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 3
  • बैटरी: 6000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग।
  • कैमरा: 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर, 50MP 3x पेरिस्कोप लेंस (120X सुपरजूम), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा।
  • सॉफ्टवेयर: Realme UI 6.0 (Android 15)

Realme 14 Pro

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट।
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G
  • बैटरी: 6000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग।
  • कैमरा: 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS), 2MP मोनोक्रोम कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा।
  • ब्राइटनेस: ग्लोबल 1400 निट्स, HDR कंटेंट में 4500 निट्स पीक।