Logo
Redmi A3 Launch Date In India: रेडमी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह अपने नए स्मार्टफोन Redmi A3 को 14 फरवरी (Valentine's Day) को लॉन्च करेगा। अब, डिवाइस का फ्लिपकार्ट पेज भी लाइव हो गया है, जिससे पुष्टि होता है कि यह बिक्री के लिए इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

Redmi A3 Launch Date In India: रेडमी इंडिया (Redmi India) आधिकारिक तौर पर खुलासा करते हुए बताया कि वह 14 फरवरी (Valentine's Day) को अपने Redmi A3 स्मार्टफोन का अनावरण करेगा। लॉन्च से पहले, डिवाइस का पेज फ्लिपकार्ट पर पेज लाइव हो गया है, जिससे इसके डिजाइन के साथ का पता चलता है। साथ ही फ्लिपकार्ट पेज से भी पुष्टि होती है कि स्मार्टफोन बिक्री के लिए इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। आइए इस फोन से जुड़े अब तक सामने आए जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

Redmi A3 के स्पेसिफिकेशन
फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध माइक्रोसाइट से पता चला है कि इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल के लिए बिल्कुल नया हेलो डिजाइन होगा। जबकि पुराने मॉडल Redmi A1 और A2 में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल था। A3 एक राउंड कैमरा डेको से लैस होगा।

Redmi A3
Redmi A3 Launch Date In India

ब्रांड ने पुष्टि की है कि Redmi A3 में 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करने वाला डिस्प्ले होगा। हालांकि, वर्तमान में कंपनी ने डिवाइस के चिपसेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें 6 जीबी तक रैम और 6 जीबी तक वर्चुअल रैम होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा, रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी होगी और चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट होगा।

फिलहाल, इससे ज्यादा स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं। उम्मीद है लॉन्च से पहले कंपनी इस फोन के अन्य खासियतों से पर्दा उठा सकती है।

यह भी पढ़ेंः Pixel 8, Pixel 6, Pixel Pro, Pixel 6a, Pixel 7 सहित Google के कई फोनों को मिला नया अपडेट, जानें डिटेल्स

Redmi A3 की संभावित की कीमत
आपको बता दें कि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर रेडमी ए 3 की कीमत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट की कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी और यह पिछले मॉडल रेडमी ए 2 का उत्तराधिकारी होगा। कहा जा रहा कि यह डिवाइस दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। Redmi A3 के बेस वेरिएंट की कीमत 7,000 रुपए से कम होने की संभावना है। जबकि, इसके टॉप मॉडल की कीमत 9,000 रुपए से कम हो सकती है।

5379487