Logo
Redmi Band 3: रेडमी अपनी नवीनतम स्मार्टवॉच Redmi Band 3 को 29 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। घड़ी में 18 दिनों की अल्ट्रा लॉन्ग बैटरी और कई एडवांस हेल्थ-स्पोर्ट्स फीचर्स दिए जाएंगे।

Redmi Band 3 Launched Soon: Xiaomi 29 अक्टूबर 2024 को अपने घरेलू बाजार चीन में Xiaomi 15 सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि इसका बजट सबब्रांड Redmi भी उसी तारीख को एक वियरेबल डिवाइस जारी करने की योजना बना रहा है। खबर है कि कंपनी अपनी नवीनतम स्मार्टवॉच Redmi Band 3 को कल यानी 29 अक्टूबर को पेश करेगा। 

ये भी पढ़ेः- iQOO Neo 10 जल्द होगा लॉन्च: 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर; टाइमफ्रेम और फीचर्स आए सामने

Redmi Band 3 की इस दिन होगी एंट्री
चीनी टेक दिग्गज ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Redmi Band 3 चीन में 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे (चीन में स्थानीय समय) लॉन्च की जाएगी। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह वियरेबल Xiaomi की बजट सहायक कंपनी का एक नया स्मार्ट बैंड है। यह Redmi Band 2 का सीधा उत्तराधिकारी भी है। Redmi Band 3 को बेहतर यूजर इंटरैक्शन के लिए लॉन्च किया जाना है। 

Redmi Band 3 के फीचर्स 
Redmi Band 3 में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला आयताकार रंगीन डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन सिलिकॉन स्ट्रैप से घिरी हुई है और इसे कई रंग विकल्पों में देखा जा सकता है। इसमें सफ़ेद, गुलाबी, पीला, काला और डार्क ग्रे शामिल है।अपकमिंग स्मार्ट बैंड में 18 दिनों तक की अल्ट्रा लॉन्ग बैटरी लाइफ़ देने की भी पुष्टि की गई है। Redmi ने यह भी पुष्टि की है कि यह पूरे दिन हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर साथ आएगी। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि Redmi Band 3 में हार्ट स्पीड मॉनिटरिंग, स्लीप एनालिसिस और बहुत कुछ के सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा।
 

5379487