Logo
Samsung Galaxy S24 FE Price: सैमसंग का नया Galaxy S24 FE स्मार्टफोन भारत सहित ग्लोबल वेरिएंट में लॉन्च के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले डिवाइस की कीमत लीक हो गई।

Samsung Galaxy S24 FE Price: सैमसंग अपने नए Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। पिछले कई दिनों से यह आगामी डिवाइस चर्चाओं में बना हुआ है और लीक के जरिए इसके स्पेसिफिकेशन्स सहित अन्य विवरण सामने आ रहे हैं। अब एक नए लीक में डिवाइस की कीमत का खुलासा हुआ है। तो आइए Galaxy S24 FE के बारे में अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत लीक
लीकर Steve Hemmerstoffer के अनुसार, Samsung Galaxy S24 FE की शुरुआती कीमत $649 (लगभग ₹54,000) होगी। वहीं, 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत $709 (लगभग ₹59,000) होने की संभावना है।

यह स्मार्टफोन पहले ही US FCC पर लिस्ट हो चुका है और इसे BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिससे इसके भारत में भी जल्द लॉन्च होने की पुष्टि होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Vivo V40e 25 सितंबर को होगा लॉन्च, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर के बारे में जानें, कीमत होगी इतनी

Samsung Galaxy S24 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन 4nm प्रोसेस पर आधारित Exynos 2400e प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और इसमें Xclipse 940 GPU भी दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy F05, 7 हजार रुपए से भी कम में खरीदने का मौका

कैमरा के मोर्चे पर, Samsung Galaxy S24 FE में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफोटो शूटर 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

इस स्मार्टफोन में 4,565 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हैंडसेट Android 14 आधारित OneUI 6.1 पर काम करेगा और इसे IP68 रेटिंग के साथ आने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।

5379487