Logo
Vivo V40e: वीवो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन V40e को भारत में लॉन्च कर सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं।

Vivo V40e: वीवो भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह अपकमिंग फोन Vivo V40e होगा। लीक में इस फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आगामी स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी, स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ के साथ कई अन्य दमदार फीचर्स होंगे।

Vivo V40e: संभावित स्पेसिफिकेशन्स
दरअसल, यह लीक Mysmartprice की एक रिपोर्ट से आई है। रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V40e में मीडियाटेक 7300 प्रोसेसर होने की उम्मीद है और यह 8GB तक रैम के साथ आएगा। यह डिवाइस Android 14 पर आधारित FunTouch OS 14 पर काम करेगा और इसमें 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ स्लिम 3D कर्व्ड डिजाइन में आने की उम्मीद है।

Vivo इस स्मार्टफोन को भारत के अब तक के सबसे पतले स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा, संभावना है कि फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500 mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। अन्य स्पेक्स अभी सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें: 5160mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ रेडमी 14 आर लॉन्च, जानें कीमत 

Vivo V40e जल्द हो सकता है लॉन्च
हालांकि, ब्रांड ने Vivo V40e की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सामने आ रहे लीक से संकेत मिलता है कि डिवाइस भारतीय बाजार में जल्द ही दस्तक देगा। जहां तक कीमत की बात है तो माना जा रहा है कि Vivo V40e को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 64MP कैमरा वाले Vivo Y200 5G फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट; अभी करें ऑर्डर

इसके इतर, आपको बता दें कि वीवो ने भारत में अपने पावरफुल Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 35,000 रुपए से कम है। फ्लैगशिप मीडियाटेक 9200+ प्रोसेसर के साथ-साथ टी3 अल्ट्रा में 5,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ कई दमदार फीचर्स हैं। Vivo T3 Ultra के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

5379487