Logo
Vivo Y28s 5G spotted on Google Play Console: वीवो के लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y28s 5G को मॉडल नंबर V2346 के साथ Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ प्रोसेसर ऑनबोर्ड से लैस होगा।

Vivo Y28s 5G spotted on Google Play Console: Vivo एक नए Y-सीरीज़ स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ब्रांड के इस अपकमिंग फोन को अब मॉडल नंबर V2346 के साथ Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से फोन के नाम की पुष्टि होती है। इससे पहले, Vivo Y28s 5G को गीकबेंच, BIS और CQC पर देखा गया था। यहां हम फोन के लीक स्पेसिफिकेशन के बारें में बता रहे हैं। 

Vivo Y28s 5G Google Play कंसोल लिस्टिंग
Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन पर प्लेसहोल्डर रेंडर के अनुसार, Vivo Y28s 5G को सेंटर-अलाइन पंच-होल कटआउट डिस्प्ले और मोटे बेज़ल के साथ देखा गया है। बैक पैनल में घुमावदार कोनों के साथ एक rectangular कैमरा आइलैंड है। स्मार्टफोन को ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ पिंक कलर ऑप्शन में देखा गया है।

Vivo Y28s 5G को Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन पर MediaTek MT6835 सिस्टम ऑन चिप के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें 2.2GHz पर क्लॉक किए गए दो A76 कोर और 2GHz पर छह A55 कोर और साथ ही Mali G57 GPU शामिल हैं। इससे पता चलता है कि डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ प्रोसेसर ऑनबोर्ड होगा। आने वाले ऑफर में 4GB रैम होगी और हम लॉन्च के समय और भी ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर के लिहाज से, यह Android 14 OS के साथ आएगा।

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y28s 5G में 720 x 1,612 पिक्सल का डिस्प्ले रेजोल्यूशन और 300 dpi की स्क्रीन डेनसिटी होगी। Google Play कंसोल डिवाइस के बारे में यही सब कुछ बताता है।

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Vivo Y28s 5G 8GB रैम के साथ आएगा। इस बीच, CQC सर्टिफिकेशन में 15W चार्जिंग के लिए सपोर्ट का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा, डिवाइस को NCC पर 5,000mAh की बैटरी यूनिट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ भी देखा गया था। इसे NBTC सर्टिफिकेशन भी मिला है। Vivo Y28s 5G को मिले सर्टिफिकेशन को देखते हुए इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेः- Realme ने चुपके से लॉन्च किए दो धाकड़ फोन: 32MP कैमरा, 5000mAh बैटरी सपोर्ट; जानें डिटेल्स

CH Govt hbm ad
5379487