Logo
Xiaomi 14T Series: शाओमी जल्द ही 14T सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। लाइनअप में दो वेरिएंट: Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro होंगे। आइए अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Xiaomi 14T Series: शाओमी (Xiaomi) इन दिनों 14T सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। लाइनअप में दो वेरिएंट: Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro होंगे। इस बीच फोन को इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे पता चलता है कि डिवाइस जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। Xiaomi 14T का मॉडल नंबर 2406APNFAG है, जबकि Xiaomi 14T Pro का मॉडल नंबर 2407FPN8EG है। आइए अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

NBTC पर प्रो वेरिएंट आया नजर
MySmartPrice द्वारा देखी गई लिस्टिंग में Xiaomi1 4T सीरीज के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह Pro वेरिएंट के नाम की पुष्टि करता है। Xiaomi 14T Pro को पहले सिंगापुर की IMDA और थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था और इससे एक ही मॉडल नंबर का पता चला था। NBTC पर लिस्टिंग से पता चला कि यह GSM/WCDMA/LTE/NR कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आएगा।

Xiaomi 14T Pro फोन OIS कैमरे के साथ आएगा
Xiaomi 14T Pro कैमरा FV-5 डेटाबेस पर भी दिखाई दिया है, जिससे पता चला कि प्राइमरी कैमरा f/1.6 अपर्चर और OIS वाला 12.6MP सेंसर होगा। पिक्सल बिनिंग से संकेत मिलता है कि यह 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। हाल ही में एक लीक से पता चला है कि Xiaomi 14T Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP Omnivision OV50H प्राइमरी कैमरा, 13MP Omnivision OV13B अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Samsung S5KJN1 टेलीफोटो लेंस होगा।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 12 फोन आकर्षक ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कीमत-फीचर्स

कहा जा रहा है कि Xiaomi 14T Pro में Samsung S5KKD1 सेंसर होगा, लेकिन सेंसर का आकार अभी तक सामने नहीं आया है। Xiaomi 14T सीरीज पिछले साल के Xiaomi 13T लाइनअप के उत्तराधिकारी के रूप में आएगी।

वर्तमान में कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक के जरिए सामने आ रहे डिटेल्स से संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही ग्लोबेल मार्केट में दस्तक देंगे।

5379487