Logo
Independence Day 2024: एक क्यूट सी बच्ची का देशभक्ति गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची "कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले" गाने पर डांस किया है।

Independence Day 2024: भारत इस बार अपनी आजादी की 78वीं सालगिरह मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। वहीं देशवासी भी आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कई वीडियो शेयर कर रहे हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो क्यूट सी बच्ची का वायरल हो रहा है, जिसमें वह देशभक्ति गाने पर डांस कर रही है।

आजादी के इस जश्न में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं और उन्हें खूब पसंद भी किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जिसमें एक क्यूट सी बच्ची देशभक्ति गाने पर डांस करते नजर आ रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग बच्ची पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। 

हर कोई कर रहा तारीफ
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्टाग्राम पर @adorable _aanyaa ने शेयर किया है। जिसे अब तक 2 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वीडियो में दिख रही बच्ची का नाम आर्यन पटेल है। वह इतनी एफर्ट्स से डांस कर रही हैं, कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

"कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले" सांग पर किया डांस
वीडियो में दिखाई दे रही यह छोटी बच्ची सफेद सूट पहना हुआ है और तिरंगे रंग की चुन्नी ले रखी है, जो "कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले" गाने पर डांस करती नजर आ रही है। आर्यन का ये क्यूट स्टेप देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ रही है। वहीं लोग तरह- तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा किसो प्राउड ऑफ यू बेटा। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा कि इस लिटिल गर्ल ने कर दी शुरुआत. गॉड ब्लेस यू। 

5379487