Logo
Mia Khalifa: तमिलनाडु में कांचीपुरम के एक मंदिर की होर्डिंग पर कुछ लोगों ने एडल्ट स्टार मिया खलीफा की तस्वीर लगा दी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

Mia Khalifa: तमिलनाडु में कांचीपुरम के एक मंदिर की होर्डिंग पर कुछ लोगों ने एडल्ट स्टार मिया खलीफा की तस्वीर लगा दी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। इस समय तमिलनाडु में आदि फेस्टिवल भी है। जो वर्षा और नदियों की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह तमिलनाडु का महत्वपूर्ण त्योहार है। जो काफी भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस होर्डिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने होर्डिंग को हटा दिया है।

यह मामला कांचीपुरम शहर के कुरुविमलाई में नागाथम्मन और सेल्लियम्मन मंदिर का है। जहां आदि फेस्टिवल के त्योहार को लेकर बड़े आयोजन की योजना बनाई जा रही थी। जिसके लिए काफी सजावट का कार्य किया गया है। लेकिन इसी दौरान एक विवाद खड़ा हो गया। मंदिर में लगी एक होर्डिंग पर एडल्ट स्टार मिया खलीफा की तस्वीर किसी ने लगा दी। जिसके बाद वहां के लोग भड़क गए और पुलिस से शिकायत की है।

पवित्र त्योहार के कार्यक्रम में लगा था पोस्टर
तमिलनाडु का आदि फेस्टिवल एक महत्वपूर्ण त्योहार है। जो काफी भव्यता के साथ मां अम्मन (पार्वती) के मंदिरों में मनाया जाता है। इस दौरान लोग मां अम्मन की पूजा-अर्चना करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराते हैं। जिसमें वहां की संस्कृति और परंपरा को जोड़ता है। इस दौरान लोग पूजा कर अपनी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

पुलिस जांच में जुटी
इस होर्डिंग के तस्वीर में मिया खलीफा सिर पर पाल कुदम (दूध से भरा बर्तन) लिए दिखाई दे रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने होर्डिंग को हटाकर जांच करने में जुटी है कि यह जानबूझकर किया गया है या गलतीवश हुआ है। क्योंकि इस होर्डिंग में छपे पोस्टर पर कुछ वहां के कार्यकर्ताओं की भी फोटो लगी हुई थी।

5379487