Hartalika Teej: मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल टिप्स

03 Sep 2024

हरतालिका तीज शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसे में त्योहार को लेकर महिलाओं ने अभी से तमाम तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ऐसे में महिलाएं अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं। लेकिन कई बार उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं हो पाता है।

यहां हम मेहंदी को नेचुरल तरीके से गाढ़ा करने के टिप्स बता रहे हैं। इससे घंटेभर में आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

मेहंदी का तेल मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए इसका सहारा ले सकती हैं। इस तेल को लगाकर मेहंदी डिजाइन बनवाने से मेहंदी का रंग गहरा हो जाता हैं।

लौंग लौंग से भी मेहंदी का रंग गाढ़ा करने में मदद मिल सकती हैं। इसके लिए तवे पर 5-6 लौंग डालकर गर्म कर लें।

जब लौंग से धुआं निकलने लगे तो मेहंदी लगे हाथों को इस धुएं से सेकें।

नींबू-चीनी का घोल मेहंदी सूख जाने के बाद नींबू-चीनी का घोल लगाने से मेहंदी का रंग कुछ ही समय में गाढ़ा हो जाता है।

सरसों का तेल मेहदी का रंग गाढ़ा करने के लिए सरसों का तेल भी यूज कर सकती हैं। मेहंदी को धोने के बाद इसे लगाने से थोड़ी देर में ही कलर डार्क होने लगता है।