दीपावली पर इस बार करें ये 7 अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगी झोली

25 Oct 2024

फोटो क्रेडिट: social media

चांदी का ठोस हांथी: विष्णु तथा लक्ष्मी जी को हाथी बहुत प्रिय होता है। इसलिए घर में हमेशा ठोस चांदी या सोने का हाथी जरूर रखें। इससे राहु बुरे प्रभाव से बचाता है और घर में शांति बनी रहती है।

कौड़ी: पीली कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धनलक्ष्मी काफी खुश होती हैं।

चांदी का घड़ा: चांदी का छोटा सा घड़ा जिसमें करीब 10 से 12 तांबे, चांदी, पीतल या कांसे के सिक्के को रखा जा सकता है। अब इसे घर की तिजोरी या किसी सुरक्षित जगह पर रखने से धन की समृध्दि बढ़ती है।

मंगल कलश: एक कांस्य या ताम्र कलश में जल भरकर उसमें कुछ आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रख दें। अब इसमें रोली, स्वास्तिक का चिंह बनाकर उसके गले पर मौली बांध दें। ऐसा करने से घर में बरकत आती है।

सात मुखी दीपक: माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहने के लिए सात मुख वाला दीपक जरूर जलाएं। दीपक घी का होना चाहिए। इससे जल्दी धनलाभ मिलता है और आर्थिक मामले में उन्नति होती है।

रंगोली: वर्तमान में रंगोली का प्रचलन सबसे अधिक है। इसलिए घर के द्वार, देहरी, चौक और माता लक्ष्मी के पूजा स्थल के पास रंगोली जरूर बनाएं।

दीपक: दीवाली की रात घर में और घर के आसपास दीपक जलाकर जरूर रखें। इस दिन गाय के शुध्द घी का दीपक जलाना चाहिए।