खजूर की चटनी कैसे बनती है? जानिए रेसिपी

12 Aug 2024

आपने आमतौर पर लाल टमाटर या फिर हरी वाली धनिया-मिर्च की चटनी का स्वाद लिया होगा। मीठे स्वाद में खजूर की चटनी भी खूब खाई होगी।

दही पापड़ी, आलू, चाट, समोसा-कचौड़ी जैसे स्नैक्स में आपने खजूर की चटनी का स्वाद जरूर लिया होगा। ये खाने में बहुत टेस्टी लगती है।

खजूर की चटपटी चटनी घर पर भी बनाई जा सकती है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। तो जानिए कैसे बनाते हैं खजूर की चटनी।

सामग्री- खजूर, सूखा अदरक पाउडर, इमली का पल्प, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, हींग, काली मिर्च पाउडर, चीनी

रेसिपी- खजूर को पानी में भिगोकर 3-4 घंटे के लिए रख दें। सॉफ्ट होने पर खजूर को पानी में मिलाकर मिक्सर में पेस्ट बना लें।

- अब एक बर्तन में अदरक पाउडर, इमली का गूदा, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर पानी में मिक्स करें। धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं।

- एक कढ़ाई में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी बनाएं। अब इसमें खजूर का पेस्ट, नमक, हींग, काली मिर्च पाउडर, और इमली का पेस्ट मिला दें।

- हल्का गाढ़ा होने तक गैस पर पकाएं। फिर गैस बंद कर दें। तैयार है खजूर की चटपटी चटनी।