हरतालिका तीज पर पहने लाल-पीली चुनरी साड़ी

01 Sep 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है। इस खास दिन पर महिलाएं साड़ी पहनकर खूब सजती-संवरती है।

ऐसे में अगर आप भी इस मौके पर साड़ियां स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं और थोड़ा यूनिक और रॉयल साड़ी कैरी करना चाहती हैं।

तो हम आपको कुछ स्टाइलिश और भारतीय परंपरा के हिसाब साड़ी का लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप हरतालिका के शुभ मौके पर वियर कर सकती हैं।

हरतालिका तीज पर आप चुनरी प्रिंट वाली जॉर्जेट, शिफॉन और नायलॉन साड़ी वियर कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लुक देंगी।

अगर आप कुछ मॉडर्न टच के साथ चुनरी प्रिंट साड़ी कैरी करना चाहती हैं, तो नेट के पल्लू वाली चुनरी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।

इसके अलावा आप पीली चुनरी प्रिंट साड़ी डिजाइन को भी चुन सकती हैं। इसमें आप काफी कंर्फटेबल और रॉयल लगेंगी।

हरतालिका तीज पर आप काफी अलग दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की साड़ी को पहन सकती हैं।