सिर्फ 5 चीजों से बनाएं खस्ता मठरी, होली का परफेक्ट पकवान

11 Mar 2025

रंगों का त्योहार होली तब और भी खास हो जाता है जब स्वाद में मीठे-नमकीन पकवान भी साथ हों।

होली के मौके पर घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं। मठरी भी कई घरों में जरूर बनाई जाती है। अगर आपके पास पकवान बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है...

तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आसान खस्ता मठरी की रेसिपी जो सिर्फ 5 चीजों से बनाई जा सकती है। जानिए कैसे बनाना है-

सामग्री 1 कप मैदा, 2 बड़े चम्मच सूजी, तेल, अजवाइन/ कलौंजी, नमक, पानी

रेसिपी - सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें। इसमें मोयन के लिए घी या तेल डालें, अजवाइन, जीरा, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- अब इसमें 1/3 चम्मच मीठा सोडा डालें। पानी डालकर सख्त आटा गूथ लें। आटा गीला ना। कुछ देर ढंकने के बाद लोई काटें, गोल बेलकर इसमें कांटे की चम्मच में छेद करें।

- अब लोई काटें, गोल बेलकर इसमें कांटे की चम्मच में छेद करें। गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म करें। मध्यम-धीमी आंच पर मठरी तलें। सुनहरा होने पर ये तैयार हैं।