Logo
Health Benefits of Malasana Pose : पुराने जमाने को याद किया जाए तो लोग सौचालय करने के लिए इसी तरह बैठा करते थे। लेकिन अब हर घर में वेस्टर्न टॉयलेट होने के कारण इस तरह से बैठना बंद हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं मलासन करने के कितने फायदे हैं।

Health Benefits of Malasana Pose : मलासन शरीर का लचीलापन बढ़ाने, पाचन तंत्र को सुधारने और पूरे शरीर को मजबूती देने में मदद करता है। पुराने जमाने को याद किया जाए तो सौचालय करने के लिए इसी तरह बैठा करते थे। लेकिन अब हर घर में वेस्टर्न टॉयलेट होने के कारण इस तरह से बैठना बंद हो चुका है। हालांकि हम सभी को हर रोज मलासन में बैठना चाहिए। इसलिए आइए जानते हैं मलासन के फायदे और इसे करने का सही तरीका क्या है। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि, मलासन को कितनी देर तक करना चाहिए।   

मलासन करने का फायदा 

  • मलासन करने से पेट पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे आंतें सक्रिय होती हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जिन लोगों को सुबह शौच जाने में दिक्कत होती है, उन्हें मलासन जरूर करना चाहिए।
  • मलासन करने से पीठ के दर्द में राहत मिलती है। यह शरीर की मुद्रा को सही रखने में भी मदद करता है।
  • जो लोग लंबे समय तक कुर्सी पर बैठते हैं, उनकी हिप्स और जांघों में जकड़न आ जाती है। मलासन से इन हिस्सों में लचीलापन आता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

इसे भी पढ़े : Makhana benefits: सुपरफूड मखाना हड्डियां बनाएगा मजबूत, ब्लड शुगर होगी कंट्रोल, खाएंगे तो पाएंगे 8 फायदे

मलासन करने का सही तरीका

  • अपने पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोलें और धीरे-धीरे नीचे बैठें।
  • इस दौरान एड़ियां जमीन पर टिकाए रखें।
  • हाथों को सामने जोड़कर नमस्कार मुद्रा में रखें और कोहनियों से घुटनों को हल्का बाहर की ओर दबाएं।
  • रीढ़ को सीधा रखें और कुछ देर इसी मुद्रा में सांस लेते रहें।
  • धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।

मलासन करने का सही समय 

  • मलासन करने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है।
  • शुरुआत में इसे 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें। बाद में 2-3 मिनट तक बढ़ा सकते हैं।

(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपके घुटने में ज्यादा दर्द रहता है तो डॉक्टर की सलाह के बिना मलासन न करें। 

5379487