ये है खस्ता कचौड़ी बनाने की सबसे आसान रेसिपी

09 Sep 2024

कचौड़ी एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर भारतीय खाना बहुत पसंद करता है। इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है। इसका खस्तापन मुंह में घुलते ही स्वाद की बाढ़ आ जाती है।

कचौड़ी बनाना आसान है और घर पर आसानी से बन जाता है। जानिए कचौड़ी बनाने का सबसे आसान तरीका, नोट करें रेसिपी।

सामग्री- उड़द दाल, मैदा, बेसन, बेकिंग सोडा, घी/तेल, जीरा, बारीक कटा अदरक, हींग, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर, चाट मसाला

रेसिपी- सबसे पहले उड़द दाल को 3 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। दाल सॉफ्ट होने पर मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब आटा लगाने के लिए मैदे में नमक, 1/2 स्पून बेकिंग सोड़ा और तेल का मोयन डालें। सॉफ्ट आटा न लगाएं।

- गर्म तेल में जीरा, सौंफ, हींग, बेसन, समेत सभी सूखे मसाले डालें। इसमें पिसी उड़द दाल डालकर पानी सूखने तक पकाएं। अब अमचूर, चाट मसाला और नमक डालकर फिलिंग बनाएं। इसे ठंडा कर लें।

- अब आटे की गोल लोईयां लें और अंगूठे से बीच में दबाते हुए दाल की फिलिंग भरें और मोड़कर कचौड़ी का शेप दे दें। अब तेल में धीमी आंच पर सेकें।