खिले-खिले जीरा राइस बनाने की रेसिपी

17 Sep 2024

चावल में जीरे का तड़का आपके मुख्य व्यंजन में एक ताज़ा स्वाद जोड़ देता है। सादा चावल के अलावा जीरा राइस लोगों को बहुत पसंद आता है।

दाल, पनीर या किसी ग्रेवी सब्जी के साथ जारी राइस का कॉम्बिनेशन जबरदस्त होता है। ये एक तरह का सादा पुलाव का टेस्ट देता है।

इसे बनाना तो आसान है ही लेकिन अगर सही मात्रा में सबकुछ सामग्री हो तो ये खिले-खिले और स्वादिष्ट भी बनते हैं।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- लंबे दाने वाले चावल, जीरा, स्वादानुसार नमक, नींबू का रस, तेल, कटा हरा धनिया, बड़ी इलायची, काली मिर्च, दाल चीनी

रेसिपी- चावल को 1 या आधा घंटा भिगो कर रखें। अच्छे से धोने के बाद एक पैन में तेल/ घी गर्म करें।

- तेल गर्म होते ही जीरा डालें। इसे काला न होने दें। अब इलायची, दाव चीनी और काली मिर्च डाल दें। इसमें चावल डालकर चलाएं। अब नमक और हरा धनिया मिलाएं।

- जितने कप चावल लिए हों, उससे दोगुना पानी डालें। अब 2-3 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें। तैयार है जीरा राइस।