कान्हा जी का प्रिय 'माखन मिश्री' ऐसे करें तैयार

26 Aug 2024

सनातन धर्म में भगवान श्री कृष्ण का अत्यधिक महत्व है। हर साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

जन्माष्टमी पर कान्हा जी को तरह-तरह के प्रसादी-भोग लगाए जाते हैं। इस दिन लड्डू गोपाल के लिए माखन मिश्री का भोग विशेषतौर पर लगाते हैं।

मक्खन मिश्री श्री कृष्ण को प्रिय है। कई कथाओं में माखन के प्रति कृष्ण के मोह का वर्णन है। जन्माष्टमी पर माखन मिशअरी कैसे बनाते हैं, यहां जानिए।

सामग्री के लिए चाहिए- 2 कप मलाई, 2 चम्मच मिश्री पाउडर, 1/2 चुटकी इलायची पाउडर, 4-5 केसर के धागे पानी में भिगे हुए

रेसिपी- सबसे पहले मलाई को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें, फिर मिक्सर जार में पानी मिलाकर मलाई फेंट लें। इससे मक्खन अलग हो जाएगा और छाछ अलग। अब मक्खन को एक बाउल में निकाल लें।

-मक्खन में मिश्री पाउडर, इलायची पाउडर और केसर धागे मिला लें। इसे हाथ से ही फेंटें। तैयार है मक्खन मिश्री का भोग।