24 Aug 2024
सनातन धर्म में भगवान श्री कृष्ण का अत्यधिक महत्व है। हर साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।
जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को तरह-तरह के प्रसादी का भोग लगाया जाता है। इस दिन हर घर में कान्हा जी के लिए पंजीरी का प्रसाद जरूर बनता है।
धनिया के अलावा सूजी की पंजीरी का भोग भी लड्डू गोपाल को लगाया जाता है। इसे बनाने का आसान तरीका जानें।
सामग्री- सूजी, 1 चम्मच बेसन, देसी घी, पाउडर चीनी, बादाम, सूखा नारियल (खोपरा), काजू, किशमिश, चिरौंजी, इलाइची
रेसिपी- सबसे पहले गर्म कढ़ाई में घी डालें। अब इसमें सूजी को गोल्डन होने तक भूनें। साथ ही बेसन भी मिला लें और दोनों को भूनें। अब इसे अलग निकालकर रख लें।
- अब थोड़े से घी में काजू, बादाम, किशमिश समेत सभी सूखे मेवे रोस्ट करलें। इन्हें भी अलग रख लें। गैस बंद कर दें।
- अब सूजी और मेवे साथ मिला लें। हल्का ठंडा होने पर इसमें पाउडर शक्कर और इलायची मिलाएं और सभी को मिक्स कर लें।