सिर्फ 10 मिनट में पहले जैसे चमकेंगे जले हुए बर्तन, जानें आसान Trick

18 Sep 2024

किचन में कई बार काम की व्यस्तता के चलते गैस पर कुछ पकाते हुए उसे बंद करना भूल जाते हैं। ऐसे में बर्तन जलकर काले पड़ जाते हैं।

जले हुए बर्तन के काले जिद्दी दाग आसानी से साफ भी वहीं हो पाते। इसे साफ करने में बहुत मेहनत लगती है, लेकिन इसके बावजूद वे पहले की तरह नहीं चमकते।

बर्तन में तेल, दूध या कोई ऐसी चीज जल जाए इसके दाग मुश्किल से साफ हो पाते हैं। ऐसे में आप ये आसान ट्रिक अपनाकर बर्तनों को पहले जैसे चमका सकेंगे।

इसके लिए सबसे पहले जले हुए बर्तन में पानी भरना है और गैस पर गर्म करना है। इसे उबालते रहें।

अब इसमें 2 चम्मच खाने वाला मीठा सोडा या बेकिंग पाउडर डालें। इसके साथ डिटर्जेंट पाउडर या डिशवॉश मिलाएं। पानी उबलने तक इसे मिलाते रहें।

अब एक दूसरे बर्तन में इस गर्म पानी को निकाल लें। अब जले हुए बर्तन में स्क्रब की मदद से दाग निकालें।

बीच-बीच में सोडा वाला गर्म पानी मिलाते रहें और स्क्रब करें। कुछ ही देर में जिद्दी दाग छूटने लगेंगे।