Besan Suji Dhokla recipe

सिर्फ 15 मिनट में बनाएं बेसन-सूजी का ढोकला

Haribhoomi

26 Mar 2025

 Besan Suji Dhokla Recipe

गुजराती खाना ढोकले के बिना अधूरा है। ये ऐसा स्नैक है जिसे सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है।

Dhokla recipe

बाजार में कई प्रकार के रेडीमेड ढोकला मिश्रण मौजूद हैं। लेकिन आप बेसन और सूजी से महज 15 मिनट में इसे तैयार कर सकते हैं। जानिए कैसे।

Besan Suji Dhokla Recipe

सामग्री: 1 कप बेसन, 1/4 कप सूजी, 1/4 कप दही, बेकिंग सोडा, अदरक, हरी मिर्च , पानी, नमक, शक्कर, हल्दी पाउडर, नींबू, तेल, राईं, करी पत्ते, हरा धनिया

Besan Suji Dhokla Recipe

रेसिपी: -एक बर्तन में बेसन, सूजी, दही, हल्दी, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, शक्कर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।

Besan Suji Dhokla Recipe

- अब घोल में बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। आप इसमें ईनो सॉल्ट भी मिला सकते हैं। अब ढोकला सांचे में पानी उबालें।

Besan Suji Dhokla Recipe

- सांचे को तेल से ग्रीस करें। इसमें बेसन-सूजी का घोल डालें। अब पकने के लिए रख दें। 15-20 मिनट तक स्टीम करें। जांचने के लिए चाकू से गोदकर देखें।

Besan Suji Dhokla Recipe

- तड़के के लिए पैन में तेल गर्म करें, इसमें राईं, हरी मिर्च करी पत्ते का तड़का लगाएं। पानी, नमक और शक्कर डालें। इस तड़के को स्टीम किए हुए ढोकला पर डालें। और ढोकला काटकर सर्व करें।