स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा बर्फी से करें मुंह मीठा

14 Aug 2024

भारत में 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। पूरे देश में इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर तैयारियां तेज हैं।

आजादी का जश्न मनाने में स्वाद का मजा लेना न भूलें। इस खास मौके पर अपने दोस्तों और बड़ों को तिरंगा बर्फी खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दें।

तिरंगा बर्फी मिठाई कैसे बनाना है, जानिए आसान रेसिपी।

सामग्री- मावा, मिल्क पाउडर, दूध, चीनी, ड्राय फ्रूट्स- बादाम, काजू, इलायची, घी, केसर या फूड कलर, हरा फूड कलर या पालक का गाढ़ा रस

रेसिपी- तिरंगे के रंगों वाली मावा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरी कढ़ाई में दूध उबालें। इसमें चीनी डालकर दूध गाढ़ा होने तक पकाएं।

- गाढे दूध को ठंडा कर लें, अब इसमें मावा और मिल्क पाउडर मिलाएं। अब इसे तीन भागों में बांट लें। पहले भाग में केसरिया रंग मिलाएं, दूसरे में हरा रंग डालें। एक सफेद रहने दें।

- अब घी को हथेली पर लगाकर हल्के हाथों से अलग-अलग रंगों के मोयन को लेयर में मिठाई का शेप दें। या सांचे में बनाएं। इनके बीच में ड्राय फ्रूट लगाएं।