दक्षिण दिल्ली में स्वादिष्ट छोले भटूरों के 5 ठिकाने, एक बार खाओगे तो बार बार आओगे...

02 Aug 2024

दिल्ली के लोग छोले भटूरों के खासे दीवाने हैं। अगर आप दक्षिणी दिल्ली में रहते हैं, तो आपको यहां के छोले भटूरों को एक बार अवश्य ट्राई करना चाहिए। कहां, आगे जानिये...

आनंदजी लाजपत नगर मार्केट में स्थित इस शॉप पर छोले भटूरे का जायका लेने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इनके छोले भटूरों की अलग ही फैन फॉलोइंग है।

काका जी कॉर्नर: अलकनंदा के बीच में स्थित यह फूड कॉर्नर छोले भटूरों को लिए मशहूर है। यहां भी ग्राहकों को अपना ऑर्डर पाने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ता है।

बाबा नागपाल कॉर्नर: यह अमर कॉलोनी में स्थित है। यहां के छोले भूटरों का स्वाद लेने के लिए भी दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

गोपाल 56 : यह गोविंदपुर एक्सटेंशन में स्थित है। छोले भटूरों के लिए मशहूर इस शॉप ने 1980 से लोगों के दिल में जगह बना रखी है। छोले भूटरों के अलावा और भी बहुत कुछ खा सकते हैं।

महक फूड कॉर्नर: कालकाजी में स्थित यह शॉप भी छोले भटूरों के लिए फेमस है। यह 'मसालेदार' भारतीय खाने की लालसा के लिए एक और शानदार जगह है, जहां एक बार विजिट अवश्य बनती है।