दिल्ली में पाव भाजी के शौकीनों के लिए कुछ शानदार जगह, जहां हर बाइट स्वाद से भरी...

08 Aug 2024

मयूर विहार के प्रदीप पाव-भाजी का पाव कुरकुरा और भाजी स्वाद से भरपूर है। यह जगह स्थानीय लोगों में खासा पॉपुलर है। यहां के पाव-भाजी स्वादिष्ट मसाले और ताजगी से भरे रहते हैं।

आप कड़कड़डूमा में स्वादिष्ट पाव-भाजी का आनंद लेना चाहते हैं, तो शिव टिक्की एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां मक्खन जैसी भाजी को कुरकुरे पाव के साथ परोसा जाता है।

अतुल चाट कॉर्नर राजौरी गार्डन मेन मार्केट में काफी मशहूर है। यहां की पाव भाजी खाने के लिए लंबी लाइन लग जाती हैं। आपको भी एक बार इनकी पाव भाजी अवश्य ट्राई करनी चाहिए।

न्यू अर्जुन बॉम्बे पाव भाजी, मॉडल टाउन में एक बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है। खासकर अगर आप बॉम्बे स्टाइल पाव भाजी का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां की डबल फ्राई पाव-भाजी चखनी चाहिए।

दरियागंज जहां किताबों के लिए फेमस है, वहीं गुप्ता जी पाव भाजी के लिए भी मशहूर है। उनकी पुदीने की चटनी स्वादिष्ट पाव भाजी का स्वाद दोगुना कर देता है। एक बार अवश्य चखना चाहिए।