किताबों के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली में लगा बुक फेयर, जानें कब तक चलेगा ये मेला...

08 Aug 2024

दिल्ली के प्रगति मैदान में देशी प्रकाशकों की किताबों का मेला 7 अगस्त यानी बीते कल से लग गया है।

इस मेले में किताबों के अलावा गिफ्ट और स्टेशनरी फेयर का भी आयोजन किया गया है।

प्रगति मैदान में हुए बुक फेयर को आईटीपीओ द्वारा आयोजित किया गया है। इस मेले में किताबों के करीब 100 स्टॉल होंगे।

आईटीपीओ के अनुसार, प्रगति मैदान में हो रहे बुक फेयर 11 अगस्त तक चलेगा।

आईटीपीओ के मैनेजर संजय सिंह ने इस कार्यक्रम की थीम भारतीय किताबों का वैश्विक प्रभाव रखने का बताया है।

उनका कहना है कि भारतीय किताबों के प्रभावों को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।