दिल्ली के इस मार्केट में मिलते हैं विदेशी कपड़े, एक बार जरूर करें विजिट

05 Aug 2024

दिल्ली के लोग खाने-पीने से लेकर पहनने के भी बहुत शौकीन होते हैं। यहां के लोग ब्रांडेड या विदेशी सामान की और ज्यादातर खींचे चले आते हैं।

आज आपको बताएंगे दिल्ली में विदेशी कपड़े कहां मिलते हैं। जहां से आप विदेशी कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।

मोनेस्ट्री मार्केट- यह मार्केट उत्तरी दिल्ली में तिब्बत के नाम से मशहूर है। इस मार्केट में आपको बहुत ही कम रेट पर तिब्बती कपड़े मिल जएंगे।

हुमायूंपुर विलेज- यह दिल्ली के काफी प्रसिद्ध बाजारों में से एक माना जाता है। यहां पर 80% विदेशी कपड़ों के कलेक्शन मिल जाएंगे।

करोलबाग मार्केट- यहां आपको ऐसी कई दुकानें मिल जाएंगे जहां पर विदेशी ब्रांडेड कपड़े मिलते हैं। इस मार्केट में कपड़े विदेश से एक्सपोर्ट किए जाते हैं।