दिल्ली में सज गया मानसून मेला, आप भी हस्तशिल्प कला प्रेमी हैं तो एक बार अवश्य आइये...

04 Aug 2024

कम लोग जानते हैं कि हर साल मानसून के दौरान नेचर बाजार लगाया जाता है, जहां विभिन्न राज्यों के शिल्पकार अपनी शिल्प वस्तुओं को बेचने आते हैं।

दस्तकार नामक एनजीओ 1981 से यह नेचर बाजार लगाती आ रही है। उस वक्त केवल 15 शिल्प समूह जुड़े थे। अब पूरे भारत के 350 शिल्प समूह जुड़े हैं।

यहां विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों और कारीगरों से बनाई विभिन्न वस्तुओं को खरीद सकते हैं। होम डेकोरेशन, ज्वेलरी बैग, क्रोकरी समेत कई चीजें खरीद सकते हैं।

खास बात है कि यहां शॉपिंग के अलावा खाने पीने के भी कई स्टॉल लगे हैं, जहां आप स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं।

इस नेचर बाजार की लोकेशन अंधेरी मोड़ दिल्ली है। यह मेला 12 अगस्त तक चलेगा। बाजार खुलने की टाइमिंग सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे की है।

इस नेचर बाजार की लोकेशन अंधेरी मोड़ दिल्ली है। यह मेला 12 अगस्त तक चलेगा। बाजार खुलने की टाइमिंग सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे की है।

चलते-चलते बता दें कि इस मेले में एंट्री फीस 40 रुपये है। लेकिन 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलता है।