Friendship day के दिन दिल्ली के नजदीक इन जगहों पर दोस्तों के साथ जरूर करें विजिट

30 Jul 2024

दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का एक अलग ही मजा होता है। यदि आप भी फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली के पास इन जगहों पर विजिट कर सकते हैं।

दिल्ली के नजदीक कुछ ऐसे स्थान है, जहां आप घूमने-फिरने के साथ सुकून के दो पल का आनंद ले सकते हैं। तो आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं।

नीमराना- दिल्ली और जयपुर के रास्ते में इतिहास का एक भव्य प्रतीक नीमराना किला पैलेस है। यहां आप फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्तों के जिप-लाइनिंग, नीमराना बावड़ी आदि के मजा ले सकते हैं।

आगरा- दिल्ली से मात्र 3 घंटे की दूरी पर स्थित आगरा का ताजमहल बेहद ही आकर्षक का केंद्र है। यहां आप महिला मित्र के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

दौसा- दिल्ली के पास अनोखे पर्यटन स्थलों में से एक है दौसा, जो बावड़ियों और किलों के लिए जाना जाता है। यहां आप सफारी, माधोगढ़ का किला ऊंट की सवारी का मजा ले सकते हैं।