कैसा दिखता था पहले लाल किला का यमुना द्वार, देखें तस्वीरें...

31 Jul 2024

ऐसे तो आपने लाल किला बहुत बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने लाल किला के अंदर यमुना दरवाजा को देखा है, अगर नहीं तो आगे स्लाइड में देखें...

लाल किला के अंदर यमुना द्वार को खिजरी गेट के नाम से भी जाना जाता है। यह पहले मुगल शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के लिए था।

यमुना दरवाजा को वॉटर गेट के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि इस दरवाजे का इतिहास बेहद ही पुराना है।

यमुना द्वार से पहली बार मुगल सम्राट शाहजहां ने लाल किले में प्रवेश किया था।

लाल किला का यमुना द्वारा यमुना नदी के किनारे स्थित था, इसलिए इसका नाम यमुना द्वार पड़ा।

इसका निर्माण बलुआ पत्थर और संगमरमर से किया गया है। साथ ही इसका ढांचा को बेहद मजबूत और बड़ा बनाया गया था।

बता दें कि लाल किला का यमुना द्वार एक महत्वपूर्ण सुरक्षा स्थल था। जिसके चारों ओर सुरक्षा के लिए दीवारों पर गार्ड तैनात रहते थे।