क्या आप जानते हैं दिल्ली का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन का नाम, जानें कितनी है ऊंचाई

22 Aug 2024

दिल्ली का मेट्रो भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है।

दिल्ली मेट्रो राजधानी को आस-पास के शहरों को आपस में जोड़ने का काम करती है।

DMRC के रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं।

बता दें कि दिल्ली में कुल मेट्रो का नेटवर्क 393 किमी तक फैला हुआ है, जिसमें 288 स्टेशन बन चुके हैं।

दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन ऐसे हैं जो अंडरग्राउंड में बने हुए हैं।

लेकिन क्या आपको पता है दिल्ली का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन कौन सा है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन धौला कुआं है, जो पिंक लाइन पर बना हुआ है और इसकी ऊंचाई 23.6 मीटर है।