दिल्ली के इन 5 डिशेज के स्वाद के विदेशी भी हैं दीवाने, क्या आपने किया है ट्राई

22 Aug 2024

दिल्ली वाले खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं, क्योंकि दिल्ली अपने स्वाद के लिए फेमस है।

दिल्ली में आपको अलग-अलग तरह के फूड्स के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

शौरमा- यह डिश दिल्ली की बहुत ही फेमस डिश है। यदि आप दिल्ली आते हैं तो एक बार फ्रेंड्स कॉलोनी में मिलने वाले बेस्ट शौरमा ट्राई कर सकते हैं।

कबाब- दिल्ली का कबाब पूरे देश में मशहूर है। ऐसा स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलने वाला है। यदि आप दिल्ली आते हैं तो कबाब जरूर ट्राई कर सकते हैं।

पराठे- लो जी, दिल्ली का सबसे फेमस फूड्स में पराठे भी शामिल है। यहां आपको गोभी, आलू, पनीर, अंडा, कीमा आदि न जाने कई प्रकार के पराठे मिल जाएंगे।

चाट- दिल्ली का चाट नाम सुनकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है। यहां स्ट्रीट लवर्स के लिए काफी भीड़ देखने को मिल जाएंगे।

निहारी- यदि आप नॉनवेज लवर हैं, तो ऐसे में आपको दिल्ली के निहारी का स्वाद जरूर एक बार ट्राई करना चाहिए। ऐसा स्वाद आपको कहीं नहीं मिलने वाला है।