जन्माष्टमी पर दिल्ली से वृंदावन की करना चाहते हैं यात्रा, खर्च भी होगा कम, ऐसे बनाएं पूरा प्लान

22 Aug 2024

भगवान कृष्ण की पावन भूमि वृंदावन की यात्रा एक अद्भुत अनुभव देती है। जन्माष्टमी का त्योहार इस यात्रा को और भी खास बना देती है। आइये, आपको दिल्ली से वृंदावन की यात्रा के लिए विस्तृत जानकारी बताते हैं।

यातायात के विकल्प: ट्रेन: दिल्ली से वृंदावन के लिए नियमित ट्रेनें चलती हैं। जर्नल क्लास: लगभग ₹100 से ₹150 (साधारण क्लास)। स्लीपर क्लास: ₹200 से ₹400 के आसपास। थर्ड एसी: ₹500 से ₹1000 तक।

बस: दिल्ली से वृंदावन के लिए कई बसें भी चलाती हैं। साधारण बस: ₹150 से ₹300 स्लीपर बस: ₹300 से ₹600 वोल्वो/लग्जरी बस: ₹600 से ₹1200

स्वयं का वाहन: अगर आप अपनी कार से जाते हैं, तो पेट्रोल का लगभग खर्च ₹800 से ₹1500 (वापसी) हो सकता है। इसके अलावा टोल टैक्स भी लगेगा।

खाना और पानी: खाने का खर्च आपको लगभग ₹200 से ₹500 प्रति दिन लग सकता है, जो आपकी पसंद और बजट पर निर्भर करेगा।

रुकने की व्यवस्था: सस्ते होटल: ₹500 से ₹1500 प्रति रात। मध्यम दर्जे के होटल: ₹1500 से ₹3000 प्रति रात। लक्जरी होटल: ₹3000 से ₹7000 प्रति रात।

दर्शन: वृंदावन में कई मंदिर हैं, जहां आप भगवान कृष्ण के दर्शन कर सकते हैं। कुछ प्रमुख मंदिरों में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर शामिल है।

अन्य दर्शनीय स्थल: वृंदावन में मंदिरों के अलावा भी कई दर्शनीय स्थल हैं जैसे कि निधिवन, गोवर्धन पर्वत और राधा कुंड।

यात्रा के दौरान: पानी की बोतल हमेशा साथ रखें। धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन और टोपी का उपयोग करें। मंदिरों में जाने के लिए उचित कपड़े पहनें। स्थानीय लोगों से बातचीत करें और उनके सुझावों को ध्यान में रखें।

इस प्रकार यात्रा की योजना बनाएंगे, तो कम बज़ट में आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी...