स्वतंत्रता दिवस पर ये रेस्टोरेंट और होटल दे रहे खास ऑफर्स, फैमिली के साथ स्वादिष्ट खाने का उठाएं लुफ्त..

14 Aug 2024

दिल्ली नेहरू प्लेस स्थित इरोज होटल के ब्लूम्स रेस्टोरेंट में 15 अगस्त के लिए खास बुफे इवेंट का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच खास छूट मिलेगी।

डिया गेट के पास पंडारा चौक पर स्थित चिकन-इन रेस्टोरेंट पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवानों और उनके परिवारों के लिए 20 फीसद छूट दी जा रही है। यह ऑफर दोपहर 12 से 1 बजे के बीच है। यहां का बटर चिकन और मटन कोरमा खासा फेमस है।

पास्ता बाउल कंपनी 15 अगस्त के लिए ऑफर दे रही है। अगर आप इटालियन फूड के शौकीन हैं, तो यहां की बेहतरीन डिशेज का आनंद ले सकते हैं। यह सुबह 11 से रात 11 बजे तक खुला रहता है।

ड्रामेज कैफे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छूट के साथ यूरोपीय खाने का स्वाद ले सकते हैं। यहां से आप खाने के साथ कुतुब मीनार का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं। टाइमिंग 12 बजे से रात 11:30 बजे तक की है।

बीयर के शौकीनों के लिए बीइंग ब्रूगार्डन कैफ़े बेहतरीन जगह है। स्वतंत्रता दिवस पर यहां 77 रुपये की बीयर का शानदार ऑफर चल रहा है। समय दोपहर 12 से रात 1 बजे तक है।