जानें क्या है देश की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद का असली नाम

06 Aug 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित जामा मस्जिद सबसे बड़ी मस्जिद है।

यह मस्जिद लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनी हुई है। इसकी वास्तुकला मुगलों का परिचय देती है।

आपको बता दें कि जामा मस्जिद का निर्माण मुगल काल के सम्राट शाहजहां द्वारा किया गया था।

जामा मस्जिद का निर्माण काल 1650 में शुरू किया और यह 1656 में पूरा हुआ। यानी इस मस्जिद को बनने में कुल 6 साल लग गए।

लेकिन क्या आपको पता है जामा मस्जिद का असली नाम क्या था। अगर नहीं तो जानने के लिए अगली स्लाइड देखें...

दिल्ली के जामा मस्जिद का असली नाम मस्जिद-ए-जहां-नुमा था। इस नाम को बहुत कम लोग ही जानते होंगे।